पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्राणमोहन झा ने की। जबकि संचालन प्रधान सचिव सत्येंद्र कुमार सुमन के नेतृत्व में किया गया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। शोक सभा में राज्य कार्यकारिणी सदस्य पोरस कुमार, उपाध्यक्ष कुलदीप पासवान, कार्यालय सचिव भोला प्रसाद यादव, नागेश्वर प्रसाद, सचिव प्रशांत कुमार, अंकेक्षक कुमार श्यामा नंद, संयुक्त सचिव प्रीतम पराग एवं रंजीता कुमारी, उप प्रधान सचिव अरुण कुमार एवं विनोदानंद महाराज, प्रखंड अध्यक्ष स...