मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। डिहुली इसहाक पंचायत के डिहुली गोआइत टोला में बुधवार की रात चोरों ने शिक्षक अविनाश कुमार झा के घर से 20 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने घर का ताला काटकर गोदरेज, अलमारी, बक्सा तोड़कर 40 हजार नकद और 20 लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक समस्तीपुर में रहते हैं। सपरिवार मकर संक्रांति के अवसर पर समस्तीपुर गए हुए थे। गुरुवार की सुबह पट्टीदारों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर शिक्षक के पिता किसान सच्चिदानंद झा ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। शिक्षक पूर्व पंसस अच्युतानंद झा के भाई हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर समस्तीपुर गए थे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवान...