गोरखपुर, मार्च 8 -- कुसम्ही, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के रुद्रापुर कुसम्ही बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर नकद 20 हजार और जेवरात चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर तुर्कपट्टी गड़हियां निवासी मिथिलेश राव शिक्षक हैं। वह एम्स थाना क्षेत्र के रुद्रापुर कुसम्ही बाजार के समीप मकान बनवा कर पूरे परिवार के साथ रहते हैं। 6 मार्च को परिवार साथ पैतृक गांव शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह जब घर आए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख हैरान हो गए। अंदर देखा तो कमरे का सामान बिखरा था और अलमारी का लॉक भी टूटा था। एम्स थाने में तहरीर पड़ने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.