प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बेखौफ चोर अब न सिर्फ रात के अंधेरे बल्कि दिन में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। करेलाबाग में चोरों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकदी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व दो एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो शातिर स्कूटी से चोरी के बाद सामान ले जाते दिखे हैं। करेली थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। करेलाबाग निवासी शैलराज सिंह आदर्श ग्राम इंटर कॉलेज चरवा कौशाम्बी में शिक्षक हैं। 24 जनवरी को परिवार बाहर गया था, जबकि शैलराज सिंह घर में ताला बंद कर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए निकल गए। वह दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर लौटे तो ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा था। शैलराज सिंह ने अपनी तहरीर में ढाई लाख ...