मुरादाबाद, फरवरी 14 -- कटघर थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। उनके किरायेदार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। वारदात के समय शिक्षक परिवार समेत अपने पैतृक गांव में थे। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना कटघर के एकता विहार दक्षिणी निवासी मोहम्मद दानिश अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने अपने मकान का भूतल कच्चाबाग निवासी मोहम्मद उजैर को किराये पर दे रखा है। मोहम्मद दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 23 जनवरी 2026 को उनकी मां की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मूंढापांडे के गोविंदपुर खुर्द चले गए थे। 6 फरवरी को शाम के समय अपने जरूरत के कपड़े लेने एकता विहार स्थित घर आए तो सबकुछ ठीकठाक था। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.