मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरिया मध्य विद्यालय के शिक्षक सर्वेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य अनिरुद्ध कुमार ने शिकायत की। बीडीओ और बीईओ को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि शिक्षक सर्वेश उपप्रमुख चिंता देवी के पुत्र हैं और शैक्षणिक कार्य के बदले प्रखंड की राजनीति करते हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, शिक्षक सर्वेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा वे नियमित रूप से विद्यालय जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.