अररिया, जुलाई 3 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सैफुल मुखिया के घर से उत्तर पंचायत राम नगर में पदस्थापित शिक्षक महेंद्र प्रसाद मांझी का बुधवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि मृतक लम्बे अरसे से बीमार चल रहे थे। शिक्षक महेंद्र प्रसाद मांझी के निधनपर शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्ति की है। शोक व्यक्त करने वालो में संजय कुमार मांझी, अतिकुर रहमान, सादिक़ आलम, निशांत कुमार निर्मल, सत्यनारायण मांझी, रामानंद मांझी, दीन रजा अहमद, लाडली बेगम, राधा रानी चौधरी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...