सराईकेला, फरवरी 7 -- शिक्षक की बाइक हुई चोरी शिक्षक की बाइक हुई चोरी राजनगर, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेने आए कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक सुमंत कुमार मुखी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच-05 ए डब्ल्यू 6917) की चोरी हो गई। जानकारी देते शिक्षक मुखी ने कहा कि दोपहर 12 बजे के आसपास प्रशिक्षण के दौरान कुछ कागजात लेने के लिए बाहर निकले तो बाइक वहां नहीं थी। बाइक चोरी होने की सूचना प्रखंड कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में जाकर बताया तो सब चौंक गए। फिलहाल प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। प्रखंड कार्यालय में चहारदीवारी नहीं है। फिलहाल शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण भी रोक दिया गया। शिक्षक मुखी ने मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना राजनगर थाना में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...