चक्रधरपुर, दिसम्बर 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत कायदा मिडिल स्कूल में प्रतिनियुक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द कर पुन: कायदा स्कूल में पदस्थापित करने की मांग को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने बीडीओ के माध्यम से डीसी को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में उल्लेख है कि कायदा मिडिल स्कूल में कक्षा एक से नौ तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में 109 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कोविड के पहले दो शिक्षक प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद प्रधान और अंदलीव रिजवान पढ़ाते थे। 2021 में कोविड के समय रिजवान की प्रतिनियुक्ति उर्दू स्कूल दंदासाई कर दी गई। इसके बाद पिछले चार साल से स्कूल में एक ही शिक्षक पढ़ाते आ रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कायदा मिडिल स्कूल में प्रतिनियुक्त शिक्षक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.