गढ़वा, अगस्त 20 -- मेराल। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेनार के चौथी क्लास के छात्र सहायक शिक्षक की पिटाई से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छात्र की छड़ी के पिटाई की गई। घायल छात्र चंदन ने बताया कि वह अपने क्लास में बैठ कर पढ़ाई कर रहा था। उसी क्रम में सहायक शिक्षक अनिल कुमार आए और कितना तक पहाड़ा आता है यह पूछे। उसपर उसने 15 तक पहाड़ा आने की बात कही। उसपर उसकी पिटाई की गई। बाद में उसकी मां बच्चे का इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। प्रधानाध्यापक अनंत प्रसाद मेहता ने बताया कि स्कूल अवधि में हमें इस घटना के बारे में जानकारी मिली कि बच्चों के देख रेख के दौरान सहायक शिक्षक द्वारा हल्का मारा गया था। उससे वह घायल हुआ। जानकारी मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...