हाजीपुर, अगस्त 2 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू प्रखंड के पोहियार बुजुर्ग पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर काली स्थान में पदस्थापित शिक्षक विकास कुमार के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि प्रखंड के मुरौवतपुर पंचायत निवासी भुनेश्वर सिंह के पुत्र शिक्षक विकास कुमार का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। वह कुछ दिनों से गम्भीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। पत्नी रजनी कुमारी समेत अन्य स्वजनों में चीखपुकार मच गई। अंतिम संस्कार मुरौवतपुर काली स्थान गंगा नदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में ग्रामीणों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। विकास कुमार ने वर्ष 2014 में शिक्षक के रूप ने उक्त विद्यालय में पदस्थापित हुय थे। पदस्थापना के बाद से वह इसी विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.