हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के सरस्वती इंटर कॉलेज में तैनात व्यायाम शिक्षक के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। चार दिन पहले शिक्षक हाथरस जंक्शन पर घायल अवस्था में मिला, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शिक्षक की पत्नी से बातचीत का प्रयास कर रही है। पुलिस की माने तो शिक्षक की पत्नी फोन नहीं उठा रही है। अर्चना भारती हाल निवासी विभव नगर मूल निवासी जलालपुर धई, जनपद राय बरेली ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पति पिछले दस साल से शहर के सरस्वती इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार सहित विभव नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। नौ फरवरी की सुबह पति होरीलाल कॉलेज के लिए निकले। मगर शाम को घर नहीं लौटे। आरोप है कि शेवेन्द्र यादव अ...