गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- नोएडा में रहने वाली अपनी मंगेतर से मिलने आए थे पुलिस मामले की जांच कर रहीं ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल के युवा शिक्षक का शव मिला। वह यहां नोएडा में रहने वाली अपनी मंगेतर के साथ नया साल मनाने के लिए आए थे। दो जनवरी को उनको लौटना था, लेकिन वह कमरे से ही नहीं निकले। शनिवार को कमरा खोलकर देखा तो मृत हालत में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को अभय खंड एक स्थित एंपीरियो होटल से सूचना मिली कि कमरा नंबर 107 में ठहरे युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होटल कर्मियों ने बताया कि वह यहां 31 दिसंबर से ठहरे हुए थे और दो जनवरी को वापस जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.