बगहा, जनवरी 16 -- रामनगर। गोवर्धना थाना क्षेत्र में सीमा सड़क पर सड़क दुघर्टना में मृत सरकारी शिक्षक जय प्रकाश पडित का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया हैं। वही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने आवेदन नही दिया हैं। आवेदन मिलने के बाद इस दिशा में अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम सीमा सड़क पर डुमरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने पैदल जा रहे शिक्षक को कुचल दिया था। इलाज के लिए रामनगर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। जय प्रकाश पडित शिगाही मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। उनको दो पुत्र हैं। जिनकी उम्र 20 वर्ष व 17 वर्ष हैं।

हिंदी...