मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक साल से शिक्षक का वेतन लटकाने पर डीईओ ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। दो बार आदेश देने के बाद भी लिपिक ने वेतन भुगतान नहीं किया। समीक्षा के बाद मंगलवार को डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने लिपिक अनिल कुमार झा के निलबंन की अनुशंसा करते हुए पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही, डीपीओ को लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज कराने का भी आदेश दिया है। विभाग का आदेश है कि शिक्षकों का वेतन रूके नहीं और दूसरी तरफ बाबुओं की मनमानी एक साल तक चक्कर कटवाता रहा। इतना ही नहीं, डीईओ के दो बार के आदेश के बाद भी लिपिक ने शिक्षक का भुगतान नहीं किया। इसके बाद शिक्षक डीएम के पास पहुंचे। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि नियोजित शिक्षक के रूप में विनय कुमार जसौली मोतीपुर में पदस्थापित हैं। 20 दिन पहले उन्होंने मुझे आवेदन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.