मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- हरसिद्धि । प्रखंड क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक का नर्तकियों के साथ नृत्य करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि करीब आठ माह पहले वह शिक्षक अपने किसी पड़ोसी के यहां छठी पार्टी में नर्तकियों के साथ अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे, जिसका वीडियो अभी वायरल हुआ है। इस संबंध में बीईओ राम विजय यादव से पूछे जाने पर कहा कि उन्हें अभी तक इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच होगी। सही पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...