कटिहार, जनवरी 14 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय धबोल में शिक्षक नितीश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षक नीतीश कुमार का दो वर्षों का कार्यकाल को लेकर सभी लोगों ने सराहा। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने कहा कि उक्त शिक्षक का छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन का कार्य बहुत अच्छा रहा। विदाई समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नीतीश कुमार को विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...