संभल, मई 19 -- गांव की गलियों से निकलकर जब शिक्षा की रोशनी बच्चों के भविष्य को आलोकित करती है, तो उसका श्रेय उन गुरुओं को जाता है जो सीमित संसाधनों में भी अनंत संभावनाएं गढ़ते हैं। गुन्नौर विकास खंड की ग्राम पंचायत फत्तेहपुर का पीएमश्री विद्यालय आज ऐसा ही प्रेरणास्रोत बना हुआ है। यहां के इंचार्ज शिक्षक कालाराम यादव न सिर्फ शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि बच्चों को योग, तकनीक और आत्मरक्षा में भी दक्ष बनाकर उनके सर्वांगीण विकास की मिसाल पेश कर रहे हैं। जहां एक ओर कई ग्रामीण स्कूल मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं, वहीं गुन्नौर विकास खंड की ग्राम पंचायत फत्तेहपुर का पीएमश्री विद्यालय संपूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का आदर्श उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक कालाराम यादव बच्चों को न केवल शिक्षित कर रहे हैं, बल्कि योग, रोबोटिक्स, खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.