रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के आलोक में रांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बीते 27 फरवरी को आयोजित बैठक के निर्णय और 6 मार्च को आयोजित सिंडिकेट की बैठक में इसके अनुमोदन के अनुसरण में विवि के शिक्षक-कर्मियों की ग्रेच्युटी सीमा अधिकतम 25 लाख रुपए तक कर दी गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत, संबद्ध और अल्पसंख्यक कॉलेजों के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 1 जनवरी 2024 से सेवानिवृत्त होनेवालों के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार अधिकतम 25 लाख रुपए तक बढ़ाई गई है। इस संबंध में अधिसूचना रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.