बोकारो, जनवरी 6 -- चास प्रखंड क्षेत्र कनारी पश्चिमी पंचायत के शिकारीडीह गांव के रहे दिवंगत शिक्षक करमचंद मांझी का 27 वां पुण्यतिथि मनाई गई।समाज व परिवार के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने पर बल दिया।इस दौरान दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। झामुमो के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू ने कहा कि स्व करमचंद मांझी का जीवन समाज को सुशिक्षित बनाना ही उनका सोच रहा।वे जानते थे कि जब तक हमारा आदिवासी समाज सुशिक्षित नहीं होगा तब तक वह विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ सकेगा। कहा कि वह एक ईमानदार, कर्मठ एवं विद्वान शिक्षक थे। भाजपा नेता रामु वर्णवाल ने कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा जरूरी है। वर्तमान पीढ़ी के बच्चे अगर शिक्षित ...