मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- सकरा। गोपालपुर उमावि परीक्षा केंद्र का फोटो व वीडियो वायरल करने के बाद छात्र की पिटाई मामले में बुधवार को शिक्षक और अभिभावक के बीच बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों ने पुलिस को दिए आवेदन वापस लेने पर सहमति जताई। बरियारपुर थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों ओर से समझौता कर लिया गया है। आवेदन वापस लेने और आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...