सीवान, जनवरी 29 -- दरौंदा, एक संवाददाता। आगामी 31 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं ससमय संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों के सम्मान में प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने कार्यालय आदेश के माध्यम से दी। आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया था। लेकिन कुछ बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, शिक्षक एवं कार्यपालक सहायक उस दिन प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं कर सके थे। ऐसे सभी कर्मियों के लिए 31 जनवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय दरौंदा के सभागार में प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह...