बस्ती, दिसम्बर 4 -- बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे पुनरीक्षण के बाद दो दिसंबर को प्रकाशित कर दिया गया है। यह निर्वाचक नामावली मण्डलायुक्त गोरखपुर/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने किया है। इस मतदाता सूची पर 16 दिसंबर 2025 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्ति निस्तारण के बाद अन्तिम प्रकाशन छह जनवरी 2026 को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.