गिरडीह, मार्च 19 -- रेम्बा। अब गुरुजी बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने के लिए बहाना नहीं कर सकेंगे। मोबाइल खराब है या बायोमीट्रिक काम नहीं कर रहा है ऐसे कथित बहाना के लिए अब कोई उपाय नहीं रहेगा। कई वर्ष पूर्व मिले टैब ने जब काम करना बंद कर दिया तो जमुआ प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय स्तर पर नया टैब मंगलवार को उपलब्ध कराया गया। नया टैब प्राप्त करने हेतु शिक्षकों की भीड़ बीआरसी में उमड़ पड़ी। यहां यह बता दें कि जमुआ प्रखंड में 321 विद्यालय हैं। टैब वितरण में बीपीओ छोटेलाल साहू, सीआरपी रघुनाथ प्रसाद, बीटीएम रविराज, रामधनी प्रसाद को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.