देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की एक बैठक रामनाथ देवरिया स्थित एक विद्यालय पर हुई। जिसमें शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विकासखंड गौरी बाजार में कार्यरत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में दोषी बेसिक शिक्षा अधिकारी व लिपिक संजीव सिंह की गिरफ्तारी शीघ्र हो एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक से अवैध धनउगाही की गई व उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जिससे वह क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लिए, जो शिक्षा समाज पर कलंक है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि मानसिक रूप से प्रताड़ित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.