गंगापार, जून 16 -- बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से शिक्षकों को उपस्थित रह कर विभागीय काम निपटाने का आदेश दिया गया है किन्तु बारा क्षेत्र के विकास खंड शंकरगढ़ और जसरा के अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों ने सिर्फ खानापूर्ति की। शिक्षकों ने विद्यालय का ताला तो खोला किंतु उपस्थित दर्ज कर चले गए। क्षेत्र के बारा खास, पगुवार, शंकरगढ़ में अधिकांश शिक्षक काफी समय तक रहे और आपस में वार्तालाप करते रहे।पांडर, उमापुर, सेहुड़ा, पिपरांव, घुरमी आदि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक आए और फोटो खींच कर अपलोड किया, उसके बाद चलते बने। कहीं कहीं तो सभी शिक्षक उपस्थित भी नहीं हुए।इस तरह विद्यालय खुलने और बंद होने की खूब चर्चा हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.