गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत टीआरई थ्री के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को रविवार को औपबंधिक नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। गोपालगंज जिला आवंटित चयनित सभी विद्यालय अध्यापकों को मिंज स्टेडियम में समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। करीब 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिसमें 100 नियुक्ति पत्र का वितरण जिले के प्रभारी मंत्री विधायक व अन्य जनप्रतिनिधिगण करेंगे। नियुक्ति वितरण को लेकर कुल 11 काउंटर व हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जबकि अन्य काउंटर पर विषयवार नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। सभी काउंटर के लिए कर्मियों व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र लेने के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड व काउंसिलिंग के बाद मिली पावती रसीद लेकर आना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.