दरभंगा, फरवरी 6 -- दरभंगा। राज्य सरकार के निर्देश पर सक्षमता तीन व चार उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डीआरसीसी कादिराबाद में शुक्रवार से शुरू हुई। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिन कुल आवंटित 241 अभ्यर्थियों में से मात्र 10 की काउंसिलिंग सर्वर की खराबी के कारण पूरी नहीं हो सकी। फिर भी देर शाम तक कर्मी इसे संपन्न कराने में लगे हुए थे। विभाग से जारी पूर्व सूचना के अनुसार काउंसिलिंग कार्य 11 फरवरी तक होगा। डीआरसीसी कादिराबाद में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.