हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा की संरक्षण में नए पदाधिकारियों का चयन किया। नवगठित कार्यकारिणी में ज्योति सागर को अध्यक्ष, शकुंतला वर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. शरद मिश्र को मंत्री, राहुल कुमार को उपमंत्री, डॉ. सर्वेश भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के समन्वय से शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। यहां समिति सदस्य डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. नेहा सिंह, मंजरी जोशी, रचना तिवारी, आशा जोशी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...