गढ़वा, फरवरी 13 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड संशाधन केंद्र में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में आयोजित गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बीपीओ ने कहा कि विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में यह देखा जा रहा है कि शिक्षक अपनी उपस्थिति बना घर चले जा रहे हैं। शिक्षक अपनी कार्यशैली सुधारें वरना कार्रवाई होगी। उन्होंने 9.15 बजे तक प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा को पूरा करने का निर्देश दिए। विद्यालय का ससमय संचालन जरूरी है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक प्रखंड के चार विद्यालयों ने डहर एप के माध्यम से शिशु गणना शुरू नहीं की है। यह अनुशासनहीनता समझा जाएगा। बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए ई -कल्याण पोर्टल पर इंट्री करने, प्रोजेक्ट रेल परीक्षा को ई विद्यावाहिनी पोर्...