मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। गणित जैसे जटिल विषय को सरल और रोचक बनाने की दिशा में जनपद के शिक्षक अक्षय कुमार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय थांवला, बिलारी में कार्यरत शिक्षक अक्षय कुमार ने पाइथागोरस प्रमेय के सरलीकरण और उसके व्यावहारिक जीवन में उपयोग को दर्शाने के लिए एक अभिनव पपेट्री मॉडल तैयार किया है। षष्टम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी को एससीईआरटी, लखनऊ में किया जाएगा। इससे पूर्व यह शिक्षण प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ, जनपद मुरादाबाद में डायट प्राचार्य बुद्धप्रिय सिंह के निर्देशन तथा डायट प्रवक्ता शीतल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर के गणित शिक्षण हेतु प्रस्तुत पपेट्री मॉडल के माध्यम से अक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.