मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुपस्थिति विवरणी देने के लिए शिक्षकों से तीन-तीन सौ रुपये लिए जा रहे थे। जब मामला सामने आया तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर अरार के प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने यह कार्रवाई की है। डीईओ ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा था। इसमें प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शिक्षकों से संपत्ति का ब्योरा और अनुपस्थिति विवरणी देने के लिए तीन-तीन सौ रुपये अवैध रूप से लेते हुए दिख रहे हैं। इसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन अभी तक दिया नहीं गया। इसलिए उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाता है। निलंबन अवधि में बीईओ तोतीपुर कार्यालय इनका मुख्यालय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.