मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी/खजौली,निज प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा जिले के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा, वेतन, अवकाश तथा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ऑन-स्पॉट निराकरण कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी की गई है। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निर्देश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न अपीलीय प्राधिकारों के समक्ष दायर परिवादों, लोक शिकायतों एवं सेवा शिकायतों के निपटारे के लिए अनुमंडलवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। ऑन-स्पॉट निराकरण के तहत जयनगर में 3 जनवरी 2026, बेनीपट्टी एवं फुलपरास में 4 जनवरी 2026, झंझारपुर में 5 एवं 6 जनवरी 2026 तथा मधुबनी सदर में 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपहरण 2:30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सं...