बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ही छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी बनाने की शुरुआत की गयी है। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि मंगलवार को सभी स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध करायी गयी थी। टैबलेट के माध्यम से फरवरी से शिक्षकों व छात्रों की हाजिरी बनाने का आदेश दिया गया था। लेकिन, जब मंगलवार को इसकी समीक्षा की गयी तो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जिले में टैब-बेस्ड उपस्थिति महज तीन फीसदी पाया गया है। डीईओ ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से ई-शिक्षाकोष पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.