दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। लोहिया चरण सिंह कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मियों ने सोमवार को लनामिविवि में विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन संघ के अध्यक्ष प्रो. राकेश रौशन की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षक-कर्मी कॉलेज में मनोनीत विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं जन प्रतिनिधि को बदलकर नए प्रतिनिधियों के मनोनयन की मांगों को लेकर लगातार 86वें दिन धरने पर बैठे रहे। संघ के अध्यक्ष प्रो. रौशन ने कहा कि विश्वविद्यालय में नियम-परिनियम का उल्लंघन हो रहा है। मनमाने तरीके से काम हो रहा है। कुलपति ने एक बार मिले तो चुनाव के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। प्रो. जीवत राम यादव ने कहा कि पुतला दहन के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए विवि में तालाबंदी एवं कुलपति की शव यात्रा निकाली जाएगी। मौके पर प्रो. रामबाबू रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.