सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीबीएसई पटना प्रक्षेत्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी एम अर्शी उपस्थित थे। मौके पर एसपी ने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ उठाकर शिक्षक अपनी शैक्षणिक शैली को उत्कृष्ट बनाकर जिले में शिक्षा का विकास करे। उन्होने कहा कि देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी शिक्षको पर ही है इसलिए शिक्षक पुरी तत्परता के साथ सेवा करे। इधर कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में स्कूल के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा एवं जोय बासुमलिक ने शिक्षकों को बच्चों के हित में क्या सावधानियां लेनी चाहिए विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.