काशीपुर, फरवरी 22 -- जसपुर। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विमल चौहान ने शिक्षकों संग विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव से मुलाकात कर शिक्षकों को मूल्यांकन में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के निर्देशों पर रामनगर बोर्ड कार्यालय पहुंचे विमल चौहान ने मनोज चौहान, अजीम सैफी, हरीश चौहान, मनोज कुमार, संजय जोशी ने सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी से भेंट कर मूल्यांकन कार्य के दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों को आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। सचिव ने मूल्यांकन केंद्रों से संबंधित समस्याओं को मूल्यांकन से पूर्व होने वाली बैठक में सभी को निर्देश देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.