गाजीपुर, फरवरी 19 -- भांवरकोल। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई भांवरकोल की कार्य समिति और संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को बीआरसी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट दिलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 22 फरवरी को ट्विटर (एक्स) पर अभियान चलाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने संगठन को सशक्त बनाने और हर संघर्ष में सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने की और संचालन मोहम...