मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- सरैया। स्थानीय निकाय शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर पारू व सरैया के शिक्षक प्रतिनिधियों ने पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव से मुलाकात की। शिक्षकों ने बताया कि डीईओ के निर्देश के बावजूद प्रखंड स्तर पर प्रोन्नति पत्र जारी नहीं हुआ है। पूर्व में बीडीओ पारू व सरैया को मांगपत्र सौंपा गया था। विधायक ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने तथा बीआरसी की कार्यप्रणाली की जांच कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...