रामपुर, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह के नेतृत्व में मूल्यांकन केंद्रो पर पहले ही दिन अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर मूल्यांकन कार्य किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ काफी समय से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा हेतु नियमावली बनाने एवं चयन बोर्ड की धारा 12, 18 एवं 21 बहाल कर सेवा सुरक्षा प्रदान किए जाने, स्थानांतरण नीति का सरलीकरण किए जाने की मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह राठौर, जिला मंत्री विक्रम कुमार, जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार वर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार गंगवार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.