समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर। जिलेभर के शिक्षकों ने गुरुवार को 21 वां संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव कुमार रजनीश ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए शिक्षकों को संदेश दिया कि सभी संगठन एकजुट होकर समान काम के लिए समान वेतन आदि मांगों के लिए संकल्पित रहें और अपना संघर्ष जारी रखें। उन्होंने कहा कि अपनी इन्हीं मांगों को लेकर पटना के हड़ताली चौक पर राज्यभर के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था। इस क्रम में शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए बर्बरता पूर्वक पुलिस लाठी चार्ज किया गया था, जिसमें सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका बुरी तरह घायल हुए थे। इसी लाठीचार्ज की बदौलत ही सभी शिक्षकों की अधिकांश मांगें पूरी की जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...