नैनीताल, दिसम्बर 11 -- गरमपानी। राजकीय शिक्षक संघ बेतालघाट के अध्यक्ष दिनेश रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी से मिलकर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। चार विद्यालयों के कोटीकरण, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, सचल दल और कस्टोडियन ड्यूटी के विषय में विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों ने विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी नियमन की मांग की। साथ ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यशालाओं को राइंका खैरना और राइंका बेतालघाट में आयोजित करने की अपील की, ताकि सभी विद्यालयों को समान अवसर मिल सके। शिक्षकों ने यह भी बताया कि विद्यालयों में संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगिताओं में भाग लेना संभव नहीं हो पाता है। इस बैठक में राजेश बेलवाल, निहाल सिंह, माया बोहरा, प्रकाश चंद्र नैलवा...