बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- फोटो: सोनसा विद्यालय: मध्य विद्यालय सोनसा गोविंदपुर में नववर्ष पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को गुलाब देकर शुभकामनाएं देते छात्र-छात्राएं। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय सोनासा गोविंदपुर में नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय बंद रहने के बावजूद कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक मो निशात आलम सहित सभी शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर नववर्ष की बधाई दी। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई और टॉफी बांटी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों के बीच उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.