रामपुर, अप्रैल 2 -- नवीन सत्र के पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को नया सत्र शुरू हो गया। जैसे ही बच्चे विद्यालय के द्वार पर पहुंचे तो शिक्षकों ने बच्चों को फूलों की माला पहनाकर जोर दार स्वागत किया। शिक्षकों के हाथों अपना स्वागत होते देख उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। बच्चों के स्वागत के लिए कक्षाओं के साथ ही विद्यालय को गुब्बारों एवं चार्ट के द्वारा सजाया गया था। इस दौरान बच्चों के खेलने एवं मौजमस्ती का भी बंदोबस्त किया गया। संगीत की धुन पर बच्चों ने नृत्य भी किया। बच्चों की पसंद के लिए हलवा एवं खीर भी बनवाई गई। जिसे बच्चों ने बड़े चाव से खाया। प्राथमिक विद्यालय मधुपुरी में मोती लाल, आरती बालियान,फरजंद अली ने बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया। जालफ नगला में प्रधानाध्यापक हर केश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.