लोहरदगा, फरवरी 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के प्राईमरी स्कूल छोटा अम्बेरा स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप साहू को शुक्रवार को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई दी गई। दिलीप साहू 24 वर्षों तक इस स्कूल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए। खास बात है कि इनके पिता भी इसी स्कूल से सेवानिवृत हुए थे। स्कूल परिवार और शिक्षकों द्वारा शुक्रवार को आयोजित इस विदाई समारोह में काफी संख्या में शिक्षक और बीआरसी के कर्मी शामिल हुए। सभी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में शिक्षक की धर्मपत्नी भी मौजूद थीं। इस दौरान स्थानीय लाल धीरेन्द्र नाथ शाहदेव, लाल भीमदेव नाथ शाहदेव, बीपीओ राम विजय खलखो, बीआरपी निशांत कुमार, सीआरपी महावीर साहू, अभिमन्यु प्रसाद, अनीसुल अंसारी, शिक्षक सुजीत कुजूर, सोहराई उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.