प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- हीरागंज। बाबागंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरिकपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। बाबागंज के प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभाकर नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और कृतित्व से प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा। इस मौके पर शिक्षक अरुण द्विवेदी, आलोक तिवारी, शिव प्रकाश द्विवेदी, अरविन्द यादव, राजेश्वरी तिवारी, कमलेश शुक्ला, राजेश पाण्डेय, शिवाकांत, संतोष तिवारी, आकाश सिंह, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.