सीतापुर, फरवरी 7 -- खैराबाद, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्राचार्य, उप शिक्षा निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दिशांतरण मॉड्यूल पर आधारित सामाजिक विज्ञान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, डिजिटल संसाधनों और अधिगम परिणाम आधारित शिक्षण की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की नोडल डॉ. रश्मि सिरोही ने बताया कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने इतिहास, भूगोल,अर्थशास्त्र व नागरिकशास्त्र की कठिन अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही एक्टिव लर्निंग, समूह कार्य, रोल प्ले, केस स्टडी और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण व नवाचारों के उपयोग पर बल दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को आईसीटी आधारित शिक्षण जैसे दीक्षा, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.