मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- माध्यमिक शिक्षक संघ एवं संयुक्त कर्मचारी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से एक ज्ञापन मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए डीएम को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत अपात्र (इनवेलिड) शिक्षकों को मतदाता सूची में शामिल न किया जाए। जिन शिक्षकों ने लगातार तीन वर्ष की सेवा पूर्ण नहीं की है, जिनका वेतन बैंक खाते के माध्यम से नहीं मिलता तथा जिनकी ईपीएफ कटौती नहीं होती, उन्हें मतदान का अधिकार न दिया जाए। ऐसे शिक्षकों के फॉर्म-19 का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। इस अवसर पर राहुल कुशवाहा, समीर चौधरी, बबीता राणा, यशपाल सिंह, विजय त्यागी, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...