देवरिया, अगस्त 13 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत हेतिमपुर के मुख्य बाजार से बुधवार को तिरंगा रैली निकली। तिरंगा रैली का का आयोजन बीईओ देसही देवरिया गोपाल मिश्रा ने किया। नगर पंचायत हेतिमपुर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने तिरंगा रैली को झंडी दिखाई।देश भक्ति नारा लगाते हुए रैली नेशनल हाईवे, देवरिया मोड़, बरमेहिया, मुंडेरा चंद चौराहा,भटनी दादन चौराहा, अवरही, पकड़ी वीरभद्र होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में संपन्न हुई। रैली को सफल बनाने में राष्ट्रपति पुरस्कार विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद, सत्य प्रकाश सिंह, रमेश कुमार जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, शैलेश त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, मोहम्मद बदरे आलम, कृष्ण मोहन सिंह सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.