एटा, अगस्त 6 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की ओर से डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया गया। इसमें 18 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को सौंपा। धारना को संबोधित करते हुए प्रधान संरक्षक गुमान सिंह यादव ने कहा की इस सरकार में शिक्षकों की समस्याएं दिन दिन बढ़ती ही जा रही है। सांसद विधायक पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, लेकिन शिक्षक कर्मचारियों को नहीं दे रहे हैं। शिक्षक देश की सेवा 62 वर्ष तक करता है फिर भी उसको लाभ नहीं मिलता। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह दिवाकर, राजूराम रतन, राजकुमार बघेल, बृजेश कुमार यादव, गजेंद्र कुमार, पंचम प्रधानाचार्य, मधु सिंह, शीतल, विनीता शैनी, किरन देवी, मनोज कुमार मिश्रा, विजय प्रताप बिंद, राम बहादुर ने भी संबोधित किया। धरना का संचालन जिला मं...